
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
कटनी जिले के रीठी विकास खंड अंतर्गत संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरवा टोला में सोमवार को प्राचार्य एसपी दहायत ने अपने जन्मदिन के मौके पर मां के नाम पौधा लगाया। विशेष मुहिम के तहत छात्र-छात्राओं को एक-दो पौधा लगाने तथा उनके रक्षा का संकल्प दिलाते हुए शाला परिसर में वृहद रूप में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
नीम, जामुन, बरगद, आंवला, अशोक, अमरूद, कदम, गुलमोहर सहित चार सौ पौधे लगाए गए। पौधरोपण के इस विशेष अभियान पर प्राचार्य एसपी दहायत, प्रतिपाल सिंह ठाकुर, सुनीता, गुलाब साहू, अपर्णा बड़गैंया, अमितेश कोरी, वंश चौधरी, अंश राय सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।





