
राकेश सोनी /सीधी मध्यप्रदेश
थाना अमिलिया में बैरक निर्माण का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ
आवास सुविधा सभी के लिए मूलभूत आवश्यकता- विधायक श्री पाठक
हमारा प्रयास शान्ति युक्त एवं अपराध मुक्त क्षेत्र- पुलिस अधीक्षक डाॅ. वर्मा
सीधी 16 जुलाई 2024
अमिलिया सहित विधानसभा क्षेत्र के सभी थानों एवं चैकियों में कर्मचारियों के लिये आवास एवं अन्य आवश्यक अधोसंरचनात्मक कार्यो को प्राथमिकता से पूरा कराने के प्रयास किये जायेंगे। सभी के लिये आवास मूलभूत आवश्यकता है। उक्त आशय के विचार क्षेत्रीय विधायक श्री विश्वामित्र पाठक ने थाना अमिलिया में बैरक निर्माण के भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर व्यक्त किये।
विधायक श्री पाठक के अनुशंसा पर स्वीकृति थाना अमिलिया में बैरक निर्माण लागत 10 लाख रूपये कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम विधायक सिहावल के मुख्य आतिथ्य एवं डाॅ. रविन्द्र वर्मा पुलिस अधीक्षक सीधी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती पार्वती देवी सरपंच अमिलिया ने की।
भूमि पूजन कार्यक्रम विधिवत पूजा अर्चना एवं मंत्रोच्चार के साथ हुआ तत्पश्चात निर्माण स्थल पर अतिथियों ने पांच-पांच फावड़ा चलाकर कार्य की शुरुआत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि आवास सभी के लिए आवश्यक है









