A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थान

मदार-रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवा 20 से 31 जुलाई तक नीमकाथाना होकर गुजरेगी

img202302251648083149733सीकर/नीमकाथाना. सीकर और नीमकाथाना के यात्रियों की संख्या में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए मदार–रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवा का संचालन शुरू हुआ है। इस स्पेशल ट्रेन का 20 जुलाई शनिवार से 31 जुलाई तक संचालन होगा। इस स्पेशल ट्रेन का नीमकाथाना, डाबला, मावंडा, भगेगा, कांवट, श्रीमाधोपुर और रींगस में ठहराव होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 09639 मदार-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा 20 जुलाई से 31 अगस्त तक (43 ट्रिप) मदार से 04:30 बजे रवाना होकर 10:40 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09640 रेवाड़ी-मदार स्पेशल ट्रेन 20 जुलाई से 31 जुलाई तक (43 ट्रिप) रेवाड़ी से 15:30 बजे रवाना होकर 22:35 बजे मदार पहुंचेगी।

यह ट्रेन मार्ग में किशनगढ़, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, भगेगा, नीमकाथाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली ओर कुंड स्टेशनों पर ठहराव करेगी। स्पेशल ट्रेन 09639 मदार से 04:30 बजे रवाना होकर 06:33 बजे रींगस आएगी और 06:38 बजे प्रस्थान करेगी। श्रीमाधोपुर स्टेशन पर ट्रेन 06:51 बजे पहुंचेगी और 06:53 बजे प्रस्थान करेगी। कांवट स्टेशन पर ट्रेन 07:09 बजे आएगी और 07:11 बजे प्रस्थान करेगी। भगेगा में ट्रेन 07:25 पर पहुंचेगी और 07:27 बजे रवाना होगी। नीमकाथाना स्टेशन पर स्पेशल रेल 07:38 बजे आएगी और 07:40 बजे रवाना होगी। मावंडा में ट्रेन 07:50 बजे पहुंचेगी और 07:52 बजे प्रस्थान करेगी।

[yop_poll id="10"]
Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!