A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

विद्युत लाइनमैन की पिटाई ..

गाँव में घुमा घुमा कर चप्पलों से पीटा ..!

पीलीभीत – संविदा पर लगे लाइनमैन पप्पू को गाँव के कुछ लोगों ने अराजकतत्वों के साथ मिलकर ट्रांसफार्मर पर काम करते समय खींचकर उठाकर पीटा ..। उठा उठाकर पटकने के बाद उसे पकड़कर घसीटते हुये गाँव में चप्पलें मारते हुये घर घर ले जाकर पूरे गाँव में घुमाया । प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार इन आतताइयों  घरों के दरवाजे खुलवा खुलवाकर घर के सदस्यों के सम्मुख दो दो चप्पलें भी मारते जा रहे थे। बाद में हालत बिगड़ने पर इस विद्युतकर्मी को उपचार के लिये बरेली भी ले जाया गया।                                                       लोगों का आरोप है कि गाँव का ही मूल निवासी होकर भी कथित लाइनमैन उपभोक्ताओं से पैसे उगाही करके ही विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाता था। कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि यह लाइन में गड़बड़ी कराकर फिर उपभोक्ताओं से धन उगाही कराकर ही लाइन को दोष रहित करता था। पौटा कलाँ के उपभोक्ताओं में आक्रोश जाग उठा और ग्रामीणों ने मिलकर रात्रि लगभग 11 बजे इस लाइनमैन की भरपूर ठुकाई कर  इसका उचित उपचार कर डाला। अब तक विद्युत विभाग ने अपने कर्मचारी की कोई सहायता नहीं की है। समझा जा रहा है कथित लाइनमैन अपने अधिकारियों की शह पर ही उपभोक्ताओं से अवैध वसूली करता था।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!