कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के पैतृक गांव बरडीहा दलपत में शुक्रवार को उनकी पहली पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, देवरिया के विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी और डीएम दिव्या मित्तल ने श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया।
ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ने कहा कि शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह का जीवन चरित्र युवाओं को राष्ट्र के लिये अपना सर्वस्व बलिदान करने के लिए प्रेरित करेगा। डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि अंशुमान सिंह की बलिदान से देश का सिर ऊंचा हो गया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कैप्टन अंशुमान सिंह की वीरता को नमन किया एवं शहीद के पिता सेवानिवृत्त सूबेदार रवि प्रताप सिंह को हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया।
श्रद्धासुमन अर्पित करने के उपरांत बरडीहा दलपत पीएचसी में ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम एवं जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने अमर शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की स्मृति में पौधारोपण भी किया। इस दौरान शहीद के पिता रवि प्रताप सिंह, संदीप श्रीवास्तव, हरि सिंह, करुणेश सिंह, हाकिम सिंह, देवाशीष यादव, ओम प्रकाश सिंह, रामू यादव, अमरीश चन्द्र कौशिक सहित अन्य लोगों ने शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
शहीद के नाम पर विद्यालय व अस्पताल की मांग
पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद अंशुमान सिंह के पिता रवि प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी से गांव के विद्यालय और स्वास्थ्य केंद्र का नाम कैप्टन अंशुमान के नाम पर करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री की स्वीकृत मिल चुकी है लेकिन अभी तक नामकरण नहीं हुआ। जिलाधिकारी ने उनके पिता को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस पर कार्य करते हुए शहीद सैनिक के नाम से नामकरण करने का प्रयास करुंगी।
19 जुलाई 2023 को हो गए थे शहीद
19 जुलाई 2023 को सियाचिन ग्लेशियर स्थित सैन्य कैम्प में लगी आग से साथी जवानो को बचाने के दौरान कैप्टन अंशुमान सिंह शहीद हो गए थे। अमर शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह को उनके अदम्य शौर्य एवं वीरता के लिए हाल हीं में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा कीर्ति चक्र(मरणोपरान्त) से सम्मानित किया था। कर्नल सुधाकर त्यागी, कर्नल एपी पांडेय, ओमप्रकाश सिंह सहित विभिन्न लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
चीनी के दाम बढ़ने से इथेनॉल का कोई लेना-देना नहीं, कच्ची चीनी के आयात के फैसले का समर्थन: राष्ट्रीय सहकारी चीनी महासंघ
22/08/2026
रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा: यूपी में महिलाओं के साथ एक सहयोगी का भी बस सफर होगा बिल्कुल फ्री
22/08/2026
कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश, किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता* विजय कुमार सिन्हा
22/08/2026
आगामी त्यौहारों को लेकर बौंडी में पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न
22/08/2026
मारुति एंटरप्राइजेज की ओर से गौसेवा में सराहनीय योगदान
22/08/2026
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया जाएगा 15वां विशाल गणपति उत्सव*
22/08/2026
विद्या भारती पब्लिक स्कूल निजामपुर में नेत्र जांच शिविर आयोजित*
22/08/2026
नारनौल में मल्टी इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक हब (IMLH) के निर्माण से मुख्यमंत्री नायब सिंह ने विकास के द्वार खोलें-गोपाल शरण गर्ग, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच*
22/08/2026
गोला तहसील में विजलेंस टीम द्वारा दुर्भावनापूर्ण फर्जी ट्रैप के विरोध लेखपाल कार्य बहिष्कार कर धरना पर बैठे
22/08/2026
खेत में मिला 42 वर्षीय मजदूर का शव, इलाके में फैली सनसनी
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!