

दिनाँक 19/07/24
शाहपुर :- खापा पंचायत में आज दिनाँक 19/08/24 को ग्राम पंचायत भवन में दो परिवारों के बीच विवाद का समाधान चार पंचो के समक्ष पंचनामा बनाया गया है। परिवार के दो पक्षो के बिच आपसी झगड़े के चलते दोनों परिवारों में तनाव का माहौल था जिससे ग्राम में विवाद बड़ने की आसंका बनी हुई थी ,लेकिन पेसा ग्राम सभा के चलते विवाद को शांति पूर्ण तरीके से ग्राम सभा के माध्यम से पहला पक्ष- पुवरलाल / तुकाराम दुसरा पक्ष संदिप% भूरा व. अरविन्द । भूरा दोनों पक्ष परिवार के लोग है.घरेलू रंजीस के चलते विवाद बड़ गया जिसमें दोनो परिवारों में भारमीट हुई। घटना की जानकारी जैसे ही पेसा एक्ट मोबीलाइजर उमेन्द्र यादव की पड़ी आनन फानन में ग्राम सभा की बैठक का आयोजन कर दोनों पक्षों को बैठक में आने का संदेश दिया गया बैठक में दोनों पक्षों को ग्राम सभा के सदस्यों ने समझाइस देते हुए दोनो पक्षो ने अपने आपसी सहमति से ग्राम सभा सदस्य एवं पंचों के समक्ष अपनी मर्जी से भविष्य में कीसी भी प्रकार का कोई विवाद नही करेगे ऐसी सहमती जताई है। साथ ही दोनों पक्षों ने अपनी बात रखते हुए कहा की भविष्य में किसी प्रकार का झगडा विवाद हमारे द्वारा होता है तो हम दोनों पक्षो के उपर कानुनी कार्यवाही की जाएगी जिसकी जिम्मेदारी हम स्वयं की रहेगी |
ग्रामसभा की बैठक में पेसा एक्ट शांति निवारण समिति के अध्यक्ष रमेश ,कुवरलाल ,अरविन्द ,संदीप ,उप सरपंच
पवन ,ग्राम पंचायत खापा ,पेसा मोबीलाइजर उमेन्द्र यादव ग्राम पंचायत खापा ,एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे ,










