ताज़ा खबर

विधायक त्रिभुवन दत्त के आवास पर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

IMG 20240721 WA0088 1

बहुजन समाज सेवा संगठन (बी०एस०-3) के तत्वावधान में आज राहुल नगर कॉलोनी अकबरपुर स्थित विधायक त्रिभुवन दत्त के आवास पर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में बी०एस०-3 के संरक्षक/पूर्व सांसद/आलापुर के विधायक त्रिभुवन दत्त मौजूद रहें।बैठक में संगठन के विस्तार एवं विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बहुजन प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम के बावत विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।बैठक में सर्वसम्मति से मौजूद सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि आगामी दिनांक 25अगस्त 2024 को मयूर रिसार्ट शहजादपुर अम्बेडकरनगर के हाल में बहुजन प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा।जिसमें हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के यूपी बोर्ड 2024 में उत्तीर्ण बहुजन समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा।प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो0आर0एस0कुरील रहेंगे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ0राजीव कुमार दोहरे रहेंगे एवं अन्य विद्वान वक्ताओं द्वारा छात्र/छात्राओ को संबोधित किया जायेगा।बैठक में मुख्य रूप से बी0एस0-3 के संयोजक अरविंद कुमार,रामकेवल यादव,संतोष कुमार, इंजीनियर परमेश्वरराम,सत्येंद्र आर्य,पवन कुमार,व्यास जी,सुनील कुमार,अशोक कुमार,राकेश गौतम,अजय गौतम एडवोकेट,राकेश कुमार,धनुषधारी,संचित गौतम,संजय गौतम,राममूरत गौतम,जयराम गौतम,बाल गोविंद,घनश्याम गौतम,सुनील कुमार,मनोज कुमार,गुलाबचंद रविंद्र कुमार,धर्मराज गौतम,रविंद्र कुमार,संजय कुमार,दुर्गेश कुमार आदि सदस्यगण मौजूद रहे।

IMG 20240721 WA0085 IMG 20240721 WA0093

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!