A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

बिहार को हमेशा मिला लॉलीपॉप, नीतीश की भीख नहीं विशेष राज्य का दर्जा.. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव

केंद्रीय बजट 2024:केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का आम बजट पेश किया. इस बजट में बिहार को लेकर बड़ा ऐलान किया गया. बिहार को हाइवे के लिए 26 हजार करोड़ रुपये की सौगात दी गई. इसके साथ ही कई अन्य घोषणाएं भी की गई. वहीं, बजट के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. पप्पू यादव ने बजट में बिहार को दी गई सौगात पर कहा कि हमेशा लॉलीपॉप की बात की जाती है.. अभी कहा जा रहा है कि हम चार करोड़ नौकरी देंगे.. 10 साल में कितनी नौकरी दी और बिहार का पलायन का क्या हुआ?

*विशेष राज्य चाहिए, भीख नहीं- पप्पू यादव

*पटना: निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, “…अभी 4 करोड़ नौकरी की बात कर रहे हैं लेकिन *10 साल में आपने कितनी नौकरी दी?…
* नीतीश कुमार किंगमेकर रहे हैं लेकिन उन्हें विशेष पैकेज भी नहीं दिया… जितनी बंद पड़ी फैक्ट्रियां हैं उसपर कुछ दीजिए, एयरपोर्ट पर दीजिए… विशेष पैकेज,…

*आगे बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि अभी तक पटना यूनिवर्सिटी नहीं बना पाए. कोसी-सीमांचल को बाढ़ के लिए पैसे दिए गए. ये डिमांड तो हमारी है ही. इससे पहले भी डबल इंजन की सरकार थी. नीतीश कुमार ने केंद्र में एनडीए की सरकार बनाने में किंगमेकर का काम किया और आपको विशेष पैकेज नहीं दिया गया. जितनी बंद पड़ी फैक्टीरियां उस पर पैकेज दीजिए. मगध में पानी की समस्या है, उस पर पैकेज दीजिए. आप कह रहे हैं कि विशेष राज्य का समर्थन मत दीजिए, विशेष पैकेज क्यों मांग रहे हैं? भीख मांग रहे हैं. गुजरात को और दीजिएगा. आप 15 हजार करोड़ रुपये किसको दीजिएगा? विशेष पैकेज के लिए भीख मत मांगिए. बिहारी फोज, जीतन राम मांझी जी, सब कहां गए. जनता सर्वोपरी है, जनता वोट देती है. बिहार को हाइवे दे रहे हैं. एक केंद्रीय विश्वविद्यालय नहीं, एक भी कुछ नहीं. नीतीश कुमार जी गंभीर आदमी हैं. नीतीश जी मंत्रिमंडल से हट जाइए.
यह भी पढ़ें- Budget 2024: बजट में बिहार के लिए बड़ा ऐलान, हाइवे के लिए 26 हजार करोड़ की मिली सौगात

*बजट में बिहार को क्या मिला?

1. हाइवे के लिए 26 हजार करोड़ रुपये की सौगात
2. बक्सर में गंगा नदी पर दो पुल का होगा निर्माण
3. मेडिकल कॉलेज और एयरपोर्ट का किया जाएगा निर्माण
4. गया में औद्योगिक विकास को बढ़ावा
5. बाढ़ नियंत्रण को लेकर 11500 करोड़ रुपये की मदद राशि
6. राजगीर और नालंदा में पर्यटक को बढ़ावा

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!