A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दादावाड़ी शिवगंज में चौथे दिन क्लचरल डे के रूप में मनाया

रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

 

IMG 20240725 WA0139 1

रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् – शिक्षा सप्ताह – चौथा दिवस – कल्चरल डे – विषय विशेषज्ञों ने दी विद्यार्थियों को उपयोगी जानकारी –

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दादावाड़ी शिवगंज में प्रधानाचार्य डॉ हनवंतसिह मेड़तिया के निर्देशानुसार राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् जयपुर के आदेशानुसार विद्यालय परिसर में शिक्षा सप्ताह का चौथा दिवस कल्चरल डे के रूप में मनाया गया। व्याख्याता बलवंतसिंह राठौड़ के सान्निध्य में व्याख्याता कांतिलाल ने विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा का महत्व व रोजगार की उपलब्धता की जानकारी दी। वरिष्ठ अध्यापक विज्ञान राजेन्द्रकुमार गेहलोत ने कृषि क्षेत्र में सूक्ष्म सिंचाई व वर्षा जल संरक्षण की जानकारी दी। व्याख्याता बलवंतसिंह राठौड़ ने जल के महत्व व जल बचत की व कार्यक्रम प्रभारी वरिष्ठ अध्यापक रमेशचन्द्र आगलेचा ने विद्यार्थियों को कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) पर वार्ता दी व हुनर की कदर का महत्व समझाया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक प्रवीणकुमार जानी व दिनेश पुरी गोस्वामी , वरिष्ठ अध्यापक वेलाराम मीणा, फरजाना शरीफ, रमेशकुमार परिहार, मगनकुमार वैष्णव, श्रवणसिंह देवड़ा, जोराराम,मंजू मीणा, लता शर्मा, चंदा मीणा, नरेन्द्रकुमार सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!