A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

अवकाश के दिन कार्य क्रम आयोजित करने पर शिक्षको में रोष

रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

अवकाश के दिन कार्यक्रम होने से शिक्षको में आक्रोश

राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन् ने राज्य परियोजना आयुक्त 

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर को ज्ञापन भेजकर शिक्षा सप्ताह में रविवार को निर्धारित गीतिविधि को अगले दिन सोमवार को करवाने की मांग की हैं। संघ के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश मेवाडा मुंडारा ने बताया की इस कार्यक्रम के तहत 22 से 28 जुलाई तक प्रदेश के समस्त राजकीय वि‌द्यालयों में शिक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। विभाग ने बडी चूक करते हुए या ना जाने किस नीयत से आयोजित किए जा रहे शिक्षा सप्ताह के अंतर्गत अंतिम दिवस रविवार 28 जुल्राई को राजपत्रित अवकाश छुट्टी के दिन स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर भामाशाहों का सम्मान करने, एसएमसी एसडीएमसी की बैठकें करने जैसी गतिविधि आयोजित करने के आदेश दिए गए हैं। संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय सोनी अजमेर ने बताया की रविवार राजकीय अवकाश के दिन विद्यालय में उक्त गतिविधि आयोजित करना उचित नही है, इस को लेकर समूचे शिक्षक वर्ग में बेहद आक्रोश है। अत शिक्षा सप्ताह के तहत रविवार 28 जुलाई को निर्धारित कार्यक्रम को आगामी सोमवार 29 जुलाई को संशोधित कर आयोजित किया जाये ।

Back to top button
error: Content is protected !!