A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेआगराउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

*आगरा ब्रेकिंग – थाना सदर के अंतर्गत सदर बाजार क्षेत्र में शाम 6:00 बजे एक युवक ने खुद को गोली मार ली *

IMG 20240725 WA0273

आगरा ब्रेकिंग,,,,,,,,,थाना सदर के अंतर्गत सदर बाजार क्षेत्र में शाम 6:00 बजे एक युवक ने खुद को गोली मार ली ।

युवक ने सदर स्थित मामा फ्रैंकी रेस्टोरेंट से थोड़ा आगे कार रोकी फिर खुद की कनपटी में पिस्टल लगाकर गोली मार ली ।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग कार के पास गए तो देखा कि युवक खून से लथपथ कार की सीट पर पड़ा हुआ था ।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर उसके शव को बाहर निकाला ।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है ।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है ।

मृतक मामा फ्रैंकी रेस्टोरेंट संचालक हिमांशु सचदेवा के बेटे का साला है ।

वह अपनी बहन के घर आया था कुछ दिन बाद उसकी चार साल की भांजी का बर्थडे है ।

बर्थडे पर उसे विदेश थाईलैंड जाना था ऐसे में उसने घर में पहले ही भांजी का केक काटकर बर्थडे मनाया ।

इसके बाद वह बाहर आकर अपनी गाड़ी में बैठ गया और पिस्टल से अपने सिर पर गोली मार ली ।

मौके पर पहुंची पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी ।

रिपोर्ट = लक्ष्मण शर्मा न्यूज़ आगरा

 

 

 

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!