A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंडताज़ा खबर

धनबाद : पुराना बाजार मे चला निगम का बुलडोजर

धनबाद : पुराना बाजार मे चला निगम का बुलडोजर

Dhanbad :* धनबाद नगर निगम ने बुधवार को पुराना बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. एक दिन पहले मंगलवार को ही इलाके में इसकी मुनादी कराई गई थी. संकरी हो चुकी पुराना बाजार की सड़क अतिक्रमण हटाने के बाद चौड़ी लगने लगी है.

अभियान के दौरान निगम को आम लोगों का भी सहयोग मिला. ज्ञात हो कि निगम की इंफोर्समेंट टीम ने मंगलवार को बाजार में 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने की मुनादी कराई थी. निगम की टीम ने बुधवार को बुलडोजर चलाकर पुराना बाजार की करीब 40 दुकानों को तोड़ दिया, या फिर हटवा दिया. बुलडोजर देख दुकानदारों ने अपने छज्जे उतार लिये. ठेले-खोमचे वाले भी हट गए. फ़ूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि जाम से जूझ रहे आम लोगों ने भी इस अभियान में काफी सहयोग किया है. मौके पर बैंक मोड़ पुलिस भी मौजूद थी.

बुधवार को शहर के पुराना बाजार में 40 दुकानों का छज्जा टूटने के बाद बीच में ही अतिक्रमण हटाओ अभियान रुक गया. कुछ दुकानदारों की अपील पर छज्जा और शेड हटाने के लिए उन्हें दो दिन की मोहलत दी है. फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि पुराना बाजार की सड़क 40 फीट चौड़ी है, लेकिन अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई है. नाले के ऊपर दुकानदार चौकी लगाकर अतिक्रमण कर रहे हैं. दुकान के बाहर शेड लगा दिया है. अभियान के बाद यदि दोबारा दुकानें लगीं, तो वैसे दुकानदारों पर जुर्माना के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. बाजार में पानी टंकी से रेलवे फाटक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!