A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

‘मन की बात’ कार्यक्रम में मोदी ने पीलीभीत के बाघ मित्रों के कार्यों को सराहा

पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के बाघ मित्रों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बाघ मित्र मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। देश के अलग अलग क्षेत्रों में इस तरह के प्रयास जारी है। पीटीआर में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सहयोग से वर्ष 2019 में बाघ मित्रों को जोड़ने की कवायद शुरू हुई थी। जंगल सीमा से सटे गांवों के जागरूक लोगों को जोड़कर उन्हें प्रशिक्षण दिया गया।

Tiger pilibhit5 1

जिसके तहत जंगल से बाहर बाघों की मौजूदगी की जानकारी समय पर देने के साथ निगरानी में भी मदद मिलने लगी। वन विभाग की ओर से बाघ मित्रों को ड्रेस समेत अन्य जरूरी उपकरण भी दिए गए। बाघ मित्र एप भी लॉन्च किया गया। इस एप के जरिए बाघ मित्र जंगल से बाहर बाघ की चहलकदमी पर पगचिन्हों का फोटो अपलोड कर उसकी पहचान और लोकेशन को ट्रेस करते हैं। यह एप काफी मददगार साबित हो रहा है। ‘मन की बात’ में चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पीलीभीत के बाघ मित्रों की सराहना की।

dd0cf3bb0e84e666546b980f8b2467ce original
उन्होंने कहा कि यूपी के पीलीभीत में बाघ मित्र कार्यक्रम काफी चर्चा में है। जिसके तहत स्थानीय लोगों को बाघ मित्र के रूप में काम करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसके बाद बाघ मित्र मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में इस तरह के प्रयास जारी है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!