
शेखपुरा। शेखपुरा जिला का स्थापना दिवस।
शेखपुरा: दिन बुधवार को दिनांक 31 जुलाई के दिन शेखपुरा जिला का 31वां स्थापना दिवस पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं मंगलवार से ही जिले के सभी सरकारी विद्यालयों एवं संस्थाओं को कृत्रिम रोशनी से दिवाली की तरह सजाया गया था।
* आपको बताते चलें कि, जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मुख्य समारोह कलेक्ट्रेट परिषर स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया था
जिसका विधवा कूदघाटन शेखपुरा जिला अधिकारी जे, प्रियदर्शनी ने दीप प्रज्वलित कर तथा गुब्बारा उड़कर किया। इस समारोह में एसपी बलीराम चौधरी, जिप अध्यक्ष निर्मला कुमारी, साहित्य अन्य अधिकारी और अन्य मौजूद थे।
* कलेक्ट्रेट से निकल गई प्रभात फेरी…
आपको बताते चले की सुबह स्कूली बच्चों ने कलेक्ट्रेट परिसर से एडीएम सियाराम सिंह तथा डीडीसी संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी के लिए रवाना किया। उसके बाद स्कूल ही बच्चों ने शहर के श्याम सरोवर पार्क में सैकड़ो की संख्या में पौधारोपण भी किया। मुख्य समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा अपना अपना स्टॉल लगाया गया था।
👉 यह भी पढ़ें : खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी किए गए सम्मानित…
* स्टॉल का निरीक्षण डीएम और अन्य अधिकारी ने किया…
आपको बताते चलें कि इन स्टोलो का डीएम सहित अन्य अधिकारी ने बारी – बारी से निरीक्षण भी किया। समारोह को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि शेखपुरा जिला विकास के पद पर तेजी से अग्रसर है। जिसे यहां के आम नागरिकों के साथ सजन प्रतिनिधियों और पुलिस का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिले की विधि व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की सराहनीय भूमिका रही है। जबकि प्रतिनिधियों द्वारा निर्वाचन कार्य से लेकर विधि व्यवस्था बनाए रखने से में भरपूर सहयोग जिला प्रशासन को मिलता है। उन्होंने जिले के खिलाड़ियों की भी उपलब्धियां की चर्चा करते हुए उन्हें भी बधाई दी। डीएम एसपी ने जिला वासियों से जिले के उत्तरोत्तर विकास हेतु सहयोग की मांग की। समझ में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा उपलब्धि हासिल करने वाले को प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया गया। बता दे कि आज ही के दिन शेखपुरा के पूर्व सांसद स्वर्गीय राजू सिंह के प्रयास से 31 जुलाई 2094 को मुंगेर जिला से शेखपुरा को अलग कर सरकार ने से पूरा को एक जिला के रूप में स्वीकृति प्रदान की थी।
👉 इसे भी पढ़ें : शेखपुरा विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर…