
हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च

आरा। बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओ और हिन्दू महिलाओं पर हो रहे घोर अत्याचार, मठ मंदिरो पर हो रहे हमले के विरोध में राम नवमी समिति के तत्वधान में हनुमान मंदिर महादेवा रोड से आक्रोश मार्च निकाला गया जो मठिया मोड़ पर संपन्न हुआ।यह आक्रोश मार्च राम नवमी समिति के केंद्रीय कमिटी के नेतृत्व में निकाला गया।वहीं इस आक्रोश मार्च में समिति के महासचिव शम्भु चौरसिया ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार शीघ्र बंद हो।इस आक्रोश मार्च में समिति के सुधीर सिंह, गोकुल सिंह, बीरेंद्र सिंह, नवीन प्रकाश, हरिओम सिंह, राजेंद्र सिंह, सोनू सिंह, पिंकू सिंह, रजनीश रंजन, मनमोहन चौधरी, शंभू सिंह, आकाश सिंह, कुंदन, धीरज, राज बन्दे, नितिन राज, बादल कुमार, राजेश कुमार, आलोक कुमार, प्रिंस, अभिषेक गुप्ता, बजरंग दल के जिला संयोजक अमित पांडेय, अभिषेक चौरसिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













