
बडहरा के पूर्व विधायिका आशा देवी ने की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात

आरा। बड़हरा की पूर्व विधायिका आशा देवी और कुंवर सेना के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से पटना स्थित आवास पर मुलाकात किया।इस दौरान क्षेत्र सहित बिहार की वर्तमान राजनीतिक स्थिति के साथ-साथ 2025 में होने वाले चुनाव को लेकर भी सार्थक चर्चा हुई।आगामी 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ कहे जाने वाले बडहरा विधानसभा मे चुनाव रोचक होने की संभावना है क्योंकि पिछले दिनों पूर्व विधायक आशा देवी एवं सुरेंद्र सिंह ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना था। वहीं एक बार फिर से तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद राजनीतिक अटकलें तेज हो गई है और संभावना जताई जा रही है कि आशा देवी राजद के टिकट पर बड़हरा विधानसभा से चुनाव लड़ सकती है।वहीं इस मुलाकात के बाद उनके समर्थकों में भी काफी खुशी देखी जा रही है।















