
स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता बन्द करे सरकार – भाई दिनेश
आरा। गंगाजल डिहरी गांव का बिजली आपूर्ति बंद करने के विरुद्ध ग्रामीण जनता द्वारा हेतमपुर पावर सब स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया गया।भाई दिनेश ने कहा की जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत उतरदाहा पंचायत के गंगाजल डिहरी गांव का विद्युत स्मार्ट मीटर लगाने के लिए पूरा गांव का बिजली काट दिया गया है जो पुरी तरह जनता के प्रति अन्याय है।वहीं उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए लोगो में जन जागरण चलाने की आवश्यकता है।लोक तंत्र में इस तरह आम जनता के साथ व्यवहार करना गलत और अन्यायपूर्ण है।उन्होंने एमडी साउथ बिहार विद्युत बोर्ड पटना और अधीक्षण अभियंता विद्युत बोर्ड आरा को तुरंत गंगाजल डीहरी गांव का बिजली आपूर्ति बहाल करने का निर्देश देने के लिए बोले।उन्होंने कहा कि ग्रामीण जनता हेतमपुर पावर सब स्टेशन पर धरना प्रदर्शन कर विजली अधिकारियों के प्रति आक्रोश जताया।















