
17 से 18 अगस्त की सुबह 6 बजे तक डॉक्टरों की हड़ताल : आईएमए
आरजी कार मेडिकल कॉलेज , कोलकाता में पल्मोनरी मेडिसिन की रेजिडेंट की नृशंस हत्या के विरोध में सभी | चिकित्सक आक्रोशित है और शांतिपूर्वक तरीकों से आदोलन कर है । भारत में आधुनिक चिकित्सा जगत इस जघन्य अपराध और जाच तथा अन्य प्रक्रियाओं को लेकर सरकारी अधिकारियों के दयनीय रवैये के खिलाफ दिन – रात विरोध प्रदर्शन कर रहा है । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय मुख्यालय ने शनिवार 17 अगस्त | 2024 को सुबह 6 बजे से रविवार 18 अगस्त 2024 को सुबह 6 बजे तक आपातकालीन और आंतरिक रोगी सेवाओं को छोड़कर सभी चिकित्सा सेवाओं को 24 घंटे के लिए राष्ट्रव्यापी बंद करने की घोषणा की है । अगर सरकार कोई ठोस समाधान नहीं निकालती है तब हमे और तेज आआंदोलन के लिए बाध्य में होना पड़ेगा । इधर , आईएमए | अलीगढ अध्यक्ष डॉ राजीव वार्ष्णेय ने कहा कि हड़ताल के कारण मरीजों को होने वाली असुविधा के लिए हमें खेद है , लेकिन डॉक्टरों की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णायक कार्रवाई महत्वपूर्ण है । सचिव डॉ अनुराग गुप्ता ने शनिवार ( 17 अगस्त ) को ग्रामीण इलाके से आने वाले सभी मरीजों से निवेदन किया है कि शहर में इलाज के मन्तत न पधारे ।



