
रोटरी क्लब अलीगढ़ सिटी ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
रोटरी क्लब अलीगढ सिटी द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया । रोटरी क्लब | अलीगढ सिटी द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ( अलीगढ़ ) में देश का सबसे बड़ा त्योहार 78 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया । ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीडीजी मुकेश सिंघल , अध्यक्ष संजय कुमार गर्ग , सचिव सीए घनश्याम दास माहेश्वरी एवं क्लब के अन्य सदस्यों द्वारा किया गया । कॉलेज प्रबंधन द्वारा सभी रोटी सदस्यों का पटका पहना कर स्वागत किया गया । स्कूल के बच्चों के द्वारा दिल को छूने वाले धार्मिक एवं देश भक्ति से पूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को नगद पुरस्कार भी प्रदान किया गया । कार्यक्रम के उपरांत सभी बच्चों को मिठाई एवं फल वितरित किये गए । संचालन अनूप गुप्ता द्वारा किया गया । इस दौरान प्रदीप अग्रवाल , अमित सिंघल , मनोज कुमार , भरत जैसवाल , प्रदीप गर्ग , सुरेश सिंघल , निशिद जैन , विनीत अग्रवाल , संदीप विजयवर्गीय , अंकुश अग्रवाल , देवेश चन्द्रा , अतुल मित्तल , मुकेश जैन , कीर्ति अरोरा , कमल कांत वार्ष्णेय उपस्थित थे ।



