
बंगाल सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग : डॉ विभव वार्ष्णेय
कोलकाता में कुछ दिन पूर्व जिस तरह से मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में मेडिकल नर्स के साथ जघन्य अपराध घठित हुआ वो समाज को शर्मसार करने वाला है इस दुर्भाग्यपूर्ण वारदात से देश भर में तमाम डॉक्टरों में जबरदस्त रोष है इसी संदर्भ में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने अपना विरोध दर्ज करने के लिए एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया । महानगर संयोजक डॉ विभव वार्ष्णेय ने बंगाल सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग की । महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा के नेतृत्व में डॉक्टर ने अपना रोष प्रकट किया इंजीनियर राजीव शर्मा ने | भाजपा सरकार को डॉक्टर की सुरक्षा हेतु अपनी प्रतिबद्धता जताई । उन्होंने ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोला | और बोले कि बंगाल में डॉक्टर ही नहीं अभी तू महिला ही सुरक्षित नहीं है ऐसी सरकार को स्वयं ही नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए | इस अवसर पर अलीगढ़ के तमाम चिकित्सा एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के वरिष्ठ सदस्य मौजूद थे जिसमें डॉक्टर उमाकांत गुप्ता , डॉक्टर एसपी सिंह , महानगर संयोजक डॉक्टर विभव वार्ष्णेय , संयोजक डॉक्टर अभिषेक कुमार सिंह एवं डॉ अनूप कुमार , डॉक्टर नीलेश मित्तल , डॉ पराग शेखर , डीआर तनमय शेखर , डॉ विवेक वार्ष्णेय अलीगढ़ की प्रख्यात महिला चिकित्सक डॉ पुनीता अरोड़ा गर्ग ने सरकार से | डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग की । डॉक्टर सुरभि अग्रवाल ने नारी सम्मान के लिए अपनी आवाज उठाई । भाजपा के वरिष्ठ डॉक्टर दिनेश शर्मा ने भी डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए मांग की ।


