छत्तीसगढ़कोरिया

*भारत बंद के लिए सभी से सहयोग की अपील संजय प्रताप सिंह ब्लॉक अध्यक्ष गोंगपा*

 

 

कोरिया- जिले के सोनहत गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष संजय प्रताप सिंह ने बताया की 21/08/24 को भारत बंद का निर्देश प्रदेश अध्यक्ष जी से मिला है।

माननीय उच्चतम न्यायालय के द्वारा आरक्षण व्यवस्था में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के द्वारा सभी वर्गों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व न होने के द्वारा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में उपवर्गीकरण के पक्ष में जो फैसला दिया गया है, वह पूर्णतया संविधान के विरुद्ध होकर बेहद निंदनीय, असामाजिक तथा विभाजनकारी है। जो किसी भी प्रकार से सामुदायिक स्तर पर स्वीकार नहीं है, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी व एससी और एसटी समुदाय इसका पुरजोर विरोध करती है । गोंडवाना गणतंत्र पार्टी स्पष्ट रूप से मानती हैं कि जिस संवैधानिक आरक्षण की सुविधा के चलते पीड़ित एवं वंचित वर्ग के समाज में समता समानता एवं मौलिक अधिकारों के मूलभूत सिद्धांतों की रक्षा करके इन वर्ग के लोगों को जो संवैधानिक अधिकार मिला हुआ है। वह उप वर्गीकरण के नाम पर भारत सरकार अनुसूचित जाति/जनजाति से इस अधिकार को छीनना चाहती है, जो अनुचित, अन्याय पूर्ण व जनहित के प्रतिकूल है और इससे संविधान के निर्माता सामाजिक न्याय का नारा देने वाले बाबा साहेब की सुदृढ लोकतंत्र का अपमान है। अनुसूचित जाति/जनजाति के लोगों के लिए यह निर्णय तार्किक एवं न्यायिक दृष्टि से अनुपयुक्त हैं। इस फैसले से अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति की जातियों में मतभेद पैदा करने की कोशिश की जा रही है। जिससे समाजिक समरसता पर दुष्प्रभाव पड़ेगा, जबकि संविधान में अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति जातियों में जो समूह बनाए गए हैं, उसमें कोई भेदभाव नहीं है। अभी भी सरकारों के द्वारा एससी और एसटी आरक्षण को पूर्ण रूप से धरातल पर लागू नहीं किया जा सका हैं। कर्मचारी चयन् आयोग समिति में एससी और एसटी वर्ग का प्रतिनिधित्व नहीं होने से इस वर्ग के साथ भेदभाव् हो रहा हैं। पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था को बंद कर दिया गया है, जिससे एस सी और एस टी वर्ग के लोगो को उच्च पदों में पहुंचने की संभावना खत्म हो गई है। बल्कि एस सी और एस टी वर्ग के लिए आज भी विशेष भर्ती अभियान के तहत शासकीय पदों में भर्ती किये जाने की आवश्यकता है। एक कदम आगे की ओर बढ़ाते हुए प्राइवेट नौकरियों में भी एस सी और एस टी वर्ग के लिए पदों को आरक्षित करने की आवश्यकता है। साथ ही सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की आवश्यकता है।

संजय सिंह ने आह्वान किया है की भारत बंद को पूर्ण रूप से समर्थन देने सभी दल के लोग आएं और अपना समर्थन दें।

Back to top button
error: Content is protected !!