A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशचित्रकूटताज़ा खबरदेश

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून व्यवस्था एवं अभियोजन के कार्यों की समीक्षा हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों, अभियोजन अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गयी

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून व्यवस्था एवं अभियोजन के कार्यों की समीक्षा हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों, अभियोजन अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गयी


चित्रकूट 20 अगस्त 2024

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून व्यवस्था एवं अभियोजन के कार्यों की समीक्षा हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों, अभियोजन अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गयी

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट जिलाधिकारी चित्रकूट शिवशरणप्पा जी0एन0 एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन के कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट के सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने एससी/ एसटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट, दहेज अधिनियम, आयुध अधिनियम, महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध, आईपीसी धारा, सत्र न्यायालय, अधीनस्थ न्यायालय, अन्य अधिनियम, सम्मन तामिल, गवाहों की उपस्थिति, जमानत, एनडीपीएस एक्ट, टाप-10 अपराधी, गुंडा नियंत्रण, सड़क सुरक्षा,अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर पाबंदी, ओवर लोड वाहनों पर कार्यवाही,अबैध शराब पर प्रतिबंध आदि बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि महिला संबंधी मामलों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें, उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व से कहा कि उप जिलाधिकारियों व पुलिस क्षेत्राधिकारियों एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की टीम गठित करके बिना परमिट वाले वाहनों के खिलाफ कार्यवाही कराकर चालान कराया जाए उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों व पुलिस क्षेत्राधिकारियों से कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर सतर्क दृष्टि रखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में कराया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि आर्म्स एक्ट के मामलों पर पुलिस की गवाही सुनिश्चित कराई जाए अगर कहीं पर कोई समस्या हो तो अवगत कराए उसका निस्तारण कराया जाएगा आप लोगों को जो सूची भेजी गई है उसमें सभी गवाही कराकर प्रत्येक दशा में इसी माह में निस्तारण कराया जाए सम्मन तामिल समय से कराया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी कर्वी सौरभ यादव, मऊ राकेश कुमार पाठक, राजापुर प्रमोद कुमार झा, मानिकपुर पंकज वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राज कमल, क्षेत्राधिकारी राजापुर निष्ठा उपाध्याय, क्षेत्राधिरकारी मऊ जयकरन सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला शासकीय अधिवक्ता श्याम सुंदर मिश्रा सहित थाना प्रभारी व शासकीय अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!