
अयोध्या
ईद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में शान्तिपूर्ण व्यवस्था के बीच संपन्न हुई
। इस दौरान नमाजियों ने ईदगाह और मस्जिदों में अमन चैन की दुआ मांगी । थाना क्षेत्र हैदरगंज के बारह मस्जिदों और चार ईदगाहों जिसमें जाना, हैदरगंज, रसूलपुर, बैंती कला, गौहानी केला लाल खां, घोंपा डुहिया, थरिया कला आगागंज आदि जगहों पर नमाजियों ने शांति और सद्भाव के साथ नमाज अदा किया है । वही ईदगाहो और मस्जिदों के पास शांत सुरक्षा व्यवस्था के लिए हैदरगंज पुलिस मुस्तैदी से डटी रही । जिसमे उप निरीक्षक अरविंद सिंह, चौकी इंचार्ज विशुन बाबा श्रीपति मौर्य, उपनिरीक्षक बुद्धिमान सिंह, सहित पुलिस फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में डटी रही । जिसकी मॉनिटरिंग थाना अध्यक्ष हैदरगंज विवेक राय करते रहे ।जिसके चलते कही से किसी अप्रिय घटन नही मिली।








