?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
ताज़ा खबरअन्य खबरेगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमनोरंजनलाइफस्टाइल

श्री कृष्ण जन्मोत्सव में लाखों की भीड़ के शामिल होने की संभावना है।

विश्व प्रसिद्ध श्री बंशीधर मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा बंशीधर नगर से विश्व प्रसिद्ध श्री बंशीधर मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी आदित्य नायक रविवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिये श्री बंशीधर मंदिर पहुंचे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने महोत्सव को लेकर श्री बंशीधर मंदिर के प्रधान ट्रस्टी राजेश प्रताप देव से कई जानकारी ली।

IMG 20240826 WA0086कल्याण मंडप में ही प्रसाद काउंटर बनेगा। एसडीपीओ ने बताया कि बंशीधर मंदिर में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव में लाखों की भीड़ के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने बताया कि मंदिर और मंदिर के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी।

FB IMG 1724640528177साथ ही मंदिर परिसर के अंदर पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस भी मौजूद रहेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस पदाधिकारियों की ड्यूटी भी मंदिर के आसपास सुनिश्चित की जायेगी। ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन में कोई परेशानी न हो सके।

Back to top button
error: Content is protected !!