?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत कतरास-तोपचांची मार्ग स्थित फुलवार बस्ती के पास शुक्रवार शाम ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा

धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत कतरास-तोपचांची मार्ग स्थित फुलवार बस्ती के पास शुक्रवार शाम मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोटो पर सवार होकर छेदरडीह के कुछ युवकों द्वारा फुलवार बस्ती निवासी BCCL कर्मी पिंटू यादव और निर्भय पांडे पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पिंटू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल पिंटू यादव को पहले एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सेंट्रल अस्पताल, धनबाद रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
हमले के बाद भागने की कोशिश कर रहे एक आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों की सेकड़ो की संख्या में पुलिस बल और कई थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी युवक को ग्रामीणों के कब्जे से लेकर पुलिस वाहन में बैठा दिया । जिससे आक्रोशित हाजरों की संख्या में ग्रमीणों ने पुलिस वाहन को तकरीबन 2 घंटे तक जाने नहीं दिया किसी प्रकार बड़ी मुश्किल से वाहन वहाँ से निकल पाई।

स्थिति को शांत कराने के लिए छेदारडीह पंचायत के मुखिया तथा बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक शत्रुघ्न महतो भी घटनास्थल पहुंचे।

Back to top button
error: Content is protected !!