ताज़ा खबर

गया, बुनियादगांज जाने वाले रास्ते में बाइक से जा रहे पति पत्नी को पीछे से आ रहे एक बाइक सवार दो लोगो के द्वारा गोली मारने की घटना कारित की गई।

……………प्रेस विज्ञप्ति…………

आज दिनांक 28.06.2024 को चंदौती थाना को सूचना प्राप्त हुई की कंडी नवादा से बुनियादगंज जाने वाले रास्ते में बाईक से जा रहे पति-पत्नी को पिछे से आ रहे एक बाईक सवार दो लोगो के द्वारा गोली मारने की घटना कारित की गई है।

उक्त सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए पुलिस उपाधीक्षक(वि०-व्य०), अंचल निरीक्षक चंदौती अंचल, एवं चंदौती थानाध्यक्ष तत्क्षण घटनास्थल पर पहुँच कर घटनास्थल का निरीक्षण किए। निरीक्षण के क्रम में पता चला कि पत्नी की मृत्यु हो गई है तत्पश्चात उक्त शव को पोस्टमार्टम हेतु मगध मेडिकल हॉस्पिटल, गया भेजा गया तथा घायल पति को ईलाज हेतु मगध मेडिकल हॉस्पिटल, गया भेजा गया। जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है।

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस कांड को काफी गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक, गया को घटनास्थल का निरीक्षण करने हेतु निर्देशित करते हुए उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है जिसमें पुलिस उपाधीक्षक(वि०-व्य०), अंचल निरीक्षक चंदौती अंचल, चंदौती थानाध्यक्ष, चंदौती थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल तथा तकनीकी शाख गया के पदाधिकारी/कर्मी को शामिल किया गया। साथ ही डॉग स्क्वाड की टीम एवं एफ०एस०एल० की टीम को भी घटनास्थल के निरिक्षण के लिए भेजा गया।

उक्त गठित टीम के द्वारा इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु आसूचना संकलन एवं तकनिकी अनुसंधान की जा रही है। जल्द ही इस कांड में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चंदौती थाना द्वारा कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई कि जा रही है।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!