अन्य खबरेA2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

7 दिन में जिला और मंडल टीम का विस्तार। — पीडब्ल्यूएस शिक्षालय में बड़ा योगदान।

7 दिन में जिला और मंडल टीम का विस्तार। --- पीडब्ल्यूएस शिक्षालय में बड़ा योगदान।

सूरत मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने सबसे तेज संगठन विस्तार का बनाया नया रिकॉर्ड

— 7 दिन में जिला और मंडल टीम का विस्तार।
— पीडब्ल्यूएस शिक्षालय में बड़ा योगदान।

सूरत। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो गुजरात में सूरत मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने भारतवर्ष में सबसे तेज संगठन विस्तार का नया रिकॉर्ड बनाया है और इसी के साथ उनके टीम द्वारा पीडब्ल्यूएस शिक्षालय में अभी तक सबसे तेज़ योगदान से गुजरात के तरफ से एक स्पेशल कक्ष बनने की उम्मीद बनी है।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन में अखिलेश कुमार मिश्र सूरत के मंडल अध्यक्ष हैं। उन्होंने बतौर जिला अध्यक्ष वलसाड संगठन को ज्वाइन किया था लेकिन मात्र 7 दिन में सबसे तेज संगठन विस्तार करते हुए उन्होंने 3 पदाधिकारी और 11 लाइफ टाइम मेंबर की नियुक्ति करते हुए पीडब्ल्यूएस शिक्षालय में सबसे तेज सहभागिता योगदान भी प्रदान किया। उनके इस तेज गति से कार्य करने से संगठन के अन्य साथियों में भी उत्साह का संचार हुआ है और पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिवार को विश्वास है कि जल्द ही गुजरात के नाम से एक स्पेशल कक्ष का निर्माण होकर निर्धन बेसहारा बच्चों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की दिशा में एक विशेष योगदान होगा।
उपरोक्त जानकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट द्वारा दी गई है।IMG 20240829 WA0561

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!