A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबहराइचबाराबंकीसीतापुर

आम जनता की सुरक्षा में अक्षम है भाजपा सरकार : प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने भेड़िया के हमले में मृत लोगों के परिवारजनों से की मुलाकात

IMG 20240904 195237
Oplus_131072
रिपोर्ट सुनील कुमार त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व ने बुधवार को महसी तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। भेड़िए के हमले में मृत बच्चों के परिवार के लोगों से वार्ता कर ढांढस बंधाया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने महसी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत कोलैला, मक्कापुरवा, दीवानपुरवा आदि क्षेत्रों में आदमखोर भेड़ियों के हमले में मृत हुए लोगों के परिवारजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की व घायलों का हाल-चाल लिया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार असंवेदनशील है, आम जनता की सुरक्षा करने में असक्षम है।

भेड़ियों के आतंक से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है लोग डरे और सहमें हुए हैं। सरकार की तरफ से कोई विशेष पुख्ता इंतजाम नहीं है। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू, प्रदेश महासचिव अरशद खुर्शीद, प्रदेश सचिव बलराम गुप्ता, महसी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ राजेश तिवारी, प्रदेश सचिव मेजर राना शिवम सिंह, प्रदेश सचिव कुलदीप चौधरी, जिलाध्यक्ष जय प्रकाश, पूर्व प्रदेश सचिव दुर्ग विजय सिंह मान, शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल, प्रशांत सिंह रैकवार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अमर नाथ शुक्ल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपुल मिश्र, मुकुंद जी शुक्ल शेरा, गीता सिंह, हमजा शाहिद, विकास तिवारी, जियाउद्दीन अंसारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Show More

tripathisk836@gmail.com BAHRAICH UP

सुनील कुमार त्रिपाठी
Back to top button
error: Content is protected !!