ताज़ा खबर

बरेली। होली चौराहा और सिकलापुर में नालियों की सफाई न होने के कारण जनता परेशान है। इसको लेकर क्षेत्रवासियों ने महापौर से शिकायत की है।

सिकलापुर में नहीं होती है नालियों की सफाई

सिकलापुर में नहीं होती है नालियों की सफाई

बरेली। होली चौराहा और सिकलापुर में नालियों की सफाई न होने के कारण जनता परेशान है। इसको लेकर क्षेत्रवासियों ने महापौर से शिकायत की है। इस मामले में कृष्ण गोपाल खंडेलवाल, घनश्याम खंडेलवाल, एडवोकेट वैभव खंडेलवाल और एडवोकेट राजेश गुप्ता ने महापौर से शिकायत करते हुए कहा है कि कालीबाड़ी के होली चौराहा और सिकलापुर मोहल्ले में नालियों व सीवर की सफाई नहीं होती है। जरा सी बारिश में पानी सड़कों पर भर जाता है। महापौर ने जलकल विभाग के अधिकारियों को सफाई कराने के लिए लिखा है।

Back to top button
error: Content is protected !!