ताज़ा खबर

अमर्यादित आचरण पर शिक्षक को किया निलंबित|

स्कूल में शराब पीकर आया तथा बच्ची के बाल काट दिए

InShot 20240808 0848051662रतलाम /कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने जिले के संकुल केंद्र शासकीय हाई स्कूल नायन अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सेमल खेड़ी 2 के सहायक शिक्षक वीर सिंह मेड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से घटना संज्ञान में आने पर कलेक्टर द्वारा तत्काल आदेश जारी करते हुए आदेश में कहा गया है कि शिक्षक द्वारा शिक्षक पद की गरिमा के विपरीत मर्यादा हीन आचरण किया है। अतः शिक्षक को निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय हाई स्कूल गुडभेली नियत किया गया।

आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई भी|

शिक्षक पद की गरिमा के विपरीत मर्यादाहीन आचरण करने वाले जिले के प्राथमिक विद्यालय सेमल खेड़ी 2 के सहायक शिक्षक वीर सिंह मेड़ा के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई भी की जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!