A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

सीआईए स्टाफ कालांवाली टीम ने 10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित एक को किया काबू

IMG 20240906 WA0026सीआईए स्टाफ कालांवाली टीम ने 10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित एक को किया काबू

रिपोर्टर इंद्रजीत

डबवाली 06 सितम्बर । पुलिस अधीक्षक डबवाली दीप्ति गर्ग के निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली राजीव कुमार के कुशल नेतृत्व मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए जिला डबवाली की सीआईए स्टाफ कालांवाली टीम ने गांव चौटाला से 10 ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित एक युवक को काबू करने में सफलता हासिल की है ।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी सीआईए स्टाफ कालांवाली इंस्पेक्टर विरेन्द्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक की विकास कुमार उर्फ लड्डु पुत्र मदन लाल निवासी चौटाला के रूप मे हुई और बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई है और बताया कि SI महेंद्र सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल अपराध चौटाला पुलिस चौकी से होते हुए हरिराम मंदिर के साथ लगती गली त्रिवेणी के पास से होते हुए फिरनी वाली गली मे पहुंचे ही थे की सामने से एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जो सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर एकदम से पीछे मुड़कर दाहिने साइड मकान मे घुसने की कोशिश करने लगा तो SI महेंद्र सिंह ने शक की बिनाह पर बिनाह पर साथी कर्मचारियों की सहायता से काबू करके उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से हिरोईन चिट्टा बरामद हुई । पकड़े गये युवक विकास कुमार को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा और इस नेटवर्क (हिरोईन चिट्टा) से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!