A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

 

सन्दीपन गुरुकुल हायर सेकेण्डरी स्कूल दुरेहा में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। मौके पर छात्र छात्राओं ने संस्थान को बहुत ही आकर्षक तरीके से सजाया। सर्वप्रथम विद्यालय वरिष्ठ शिक्षक ओपी द्विवेदी जी ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरूआत की। मौके पर शिक्षक केके तिवारी ने कहा कि गुरु शिष्य का रिश्ता प्राचीनकाल से चलते रहा है और आज भी यह कायम है। उन्होंने शिक्षक दिवस की महत्ता एवं गुरु शिष्य के रिश्तों का व्याख्यान किया। सभी शिक्षकों ने छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने आगे चल के अपने लक्ष्य को प्राप्त करना ही संस्थान का उद्देश्य है। मौजूद छात्र छात्राओं ने गुरु शिष्य के परंपरा को निभाने और एक अच्छे शिक्षक की तरह छात्रों ने प्रण किया कि वो अपने आस पास रहने वाले अशिक्षित, भटके हुए छात्रों को सही राह दिखाने एवं एक अच्छे इंसान बनने की प्रेरणा देंगे। उन्होंने कहा कि वैसे तो शिक्षक दिवस सभी देशों में अलग अलग तिथि को मनाया जाता है, लेकिन भारत में पांच सितंबर डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म के अवसर पर मनाया जाता है। जो एक शिक्षक होते हुए भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति भी थे। भारत में बहुत सारे महान लोग है पर डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन पर ही क्यों मनाया जाता है, क्योंकि वे बच्चों से बहुत प्यार करते थे। समस्त विद्यालय स्टाप छात्र छात्राएं मौजूद थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!