
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP. 
शासन के महत्वपूर्ण कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम के तहत शुक्रवार को कटनी जिले के रीठी विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी कला में महिला एवं बाल विकास विभाग रीठी द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक तीन में ग्राम वासियों व हितग्राही महिलाओं की उपस्थिति में फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया साथ ही उनकी सुरक्षा करने का भी संकल्प लिया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोनाली दुबे ने सभी ग्राम वासियों से आग्रह किया कि पर्यावरण एवं संवर्द्धन के लिए देश के प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का हिस्सा बने तथा वृक्ष लगाकर धरा को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा भरा रखने में अपना अहम योगदान दें। इस अवसर पर सहायिका वंदना बेन सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।











