A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

आबकारी विभाग ने अवैध शराब की धरपकड के लिए कई गांवो मे की छापामार कार्रवाई, 80 लीटर अवैध शराब व 100 लीटर लहन बरामद।

पीलीभीत। आबकारी विभाग ने अवैध शराब की धरपकड के लिए कई गांवो मे छापामार कार्रवाई कर 80 लीटर अवैध शराब व 100 लीटर लहन बरामद की।

IMG 20240911 WA0019

बुधवार को आबकारी अधिकारी पीलीभीत के आदेश अनुसार पर आबकारी निरीक्षक दीपक कुमार, आशुतोष कुमार, तिवारी, सीएल यादव, प्रधान आबकारी सिपाही देवदत यादव, विनोद कुमार, सुधन्शू, विरेंद्र कुमार यादव, अनिल कुमार, महिला आबकारी सिपाही विभा गुप्ता थाना माधोटांडा पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के पुरैनी दीपनगर, मथना जप्ती, रानीगंज, जमुनिया, धुरिया पालिया आदि गांवो मे शराब की छापेमारी की गयी।

IMG 20240911 WA0022

जिसमे 80 लीटर अवैध शराब 100 लीटर लहन व एक गाडी आल्टो कार जिसका नम्बर यूपी 16 वी 1980 शराब सहित बरामद की गयी, जिसमे एक महिला सहित चार लोगो के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1)/72 की कार्यवाही की गयी उनके नाम है- गुरूबिंदर सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी पुरैनी दीपनगर थाना माधोटांडा, सतनाम सिह पुत्र वचन सिंह निवासी पुरैनी दीपनगर थाना माधोटांडा, हरवंश सिंह पुत्र राममूर्ति लाल निवासी जमुनिया थाना माधोटांडा, परमजीत कौर पत्नी बलबिंदर सिंह निवासी धुरिया पलिया थाना माधोटांडा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!