
भारतीय महिला शतरंज खिलाड़ियों ने शुक्रवार को बुडापेस्ट ओलंपियाड मे स्विटजरलैंड को 3-1 से पराजित करते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। वैशाली रमेश बाबू, दिव्या देशमुख, एवं वंतिका अग्रवाल ने अपने अपने मूकाबले मे बाजी मारी। हरिका द्रोणावली को हार का सामना करना पड़ा। नागपुर महाराष्ट्र की दिव्या देशमुख ने स्विटजरलैंड पर भारत को जीत दिलवाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दिव्या सोफिया एच को 32 चालो से पराजित कर भारत का खाता खोलने मे सफल रही। काले मोहरों के साथ खेलते हुए दिव्या ने सोफिया को चेकमेट किया। वंतिका ने सफेद मोहरों खेलते हुए मारिया मांको को 48 चालो से हराया। वैशाली ने सफेद मोहरों के साथ खेलते हुए केवल 38 चालो मे घाजाल हकिमिफारड को मात दिया। हरिका को अलेक्जांडरा कोसटेनिउक के खिलाफ 46 चालो से पराजित होना पड़ा









