A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

वीरांगनाओं ने विशाल भंडारा करके मनाया गणेश उत्सव

जिला संवाददाता

वीरांगनाओं ने विशाल भंडारा करके मनाया गणेश उत्सवIMG 20240831 214959 2

अलीगढ़
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ की वीरांगना इकाई ने जिला अध्यक्ष ममता सिंह के दिशा निर्देश पर और महानगर उपाध्यक्ष ब्रजेश्वरी सिंह के नेतृत्व में क्वार्सी कृषि फार्म स्थित शिव मंदिर में भजन गाए और विशाल भंडारा कर धूमधाम से गणेश उत्सव ममता सिंह ने मंगल कामना की है । कि भगवान श्री गणेश सभी को सुख , समृद्धि , ज्ञान , बुद्धि और शांति के साथ शक्ति प्रदान करें । वहीं ब्रजेश्वरी सिंह ने कहाकि गणेश उत्सव प्रत्येक वर्ष ऐसे ही मनाया जाता है । चंद्रकांता सिंह ने सुन्दर सुन्दर भजनों से सभी को भक्तिमय कर दिया और पूनम सिंह और रंजना सेंगर ने शानदार ढोलक बजाई और बहुत सुंदर भजन गाए । अंत में महानगर अध्यक्ष पूजा सेंगर ने प्रसाद वितरण कराया और ममता मदनावत ने सभी का आभार व्यक्त किया । इस दौरान कार्यक्रम में श्रृष्टि सेंगर , अर्पिता सिंह , नीतू पुंढीर , सरोज सिंह , अर्चना सिंह , मंजू सिंह , मीनू सिंह , कमलेश सिंह , राधा सिंह और चंचल सिंह आदि उपस्थित बहिनें उपस्थित रहीं और विशेष सहयोग अरुण प्रताप सिंह का रहा साथ ही नैमसिंह सोलंकी , आशीष सिंह , प्रज्वल सोलंकी , नीतेश राघव भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!