A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगरताज़ा खबर

धूम धाम से मनाया गया हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन

नारे तकबीर अल्लाहु अकबर के नारों से गूंजता रहा पूरा नगर

कुशीनगर/कसया । आज 16 सितम्बर को कसया नगर के साथ साथ आस पास के गांव में भी पूरे धूम धाम से मनाया गया पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन। कसया नगर के गोला बाजार, जमा मस्जिद ,बेलवा रामजस, बैरिया राजा, भरौली,

पिपराहिया,मथौली,सबाया, रामनगर, शाहपुर कुरमौटा, नरकटिया सहित आदि गाव के मदरसों से जलूस को निकाल कर पूरे नगर में घुमाया गया। जगह जगह सामाजिक संगठनों द्वारा जलपान का पूरे इंतजामात किया गया था।
इस्लाम में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का दिन बहुत ही खास माना गया है। यह त्यौहार इस्लामिक कैलेण्डर के मुताबिक हर साल के तीसरे महीने यानी रवी अऊवल के 12 तारीख को मनाया जाता है। यह दिन विशेष रूप से पैगंबर मुहम्मद के जन्म का प्रतीक है। इस्लाम धर्म में उन्हें अल्लाह का आखिरी पैगम्बर माना जाता है।जिसे सुन्नी मुसलमान पूरे हर्षोउल्लास से मनाते है।

कुशीनगर उत्तर प्रदेश

संवादाता- सोहराब अली मोo-9450456021
Back to top button
error: Content is protected !!