A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुजफ्फरनगर महापंचायत के लिए भाकियू युवा जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी कार्यकर्ताओं के साथ हुए रवाना

पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के किसान नेता गुरदीप सिंह गोगी व कई कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर में शनिवार को बुलाई गई महापंचायत के लिए रवाना हुए। बताते चले कि एक कार्यक्रम के दौरान राकेश टिकैत पर हमला किया गया। उन्हें धक्का दिया गया। उनके सिर पर झंडा मारा गया। इस घटना में उनकी पगड़ी भी गिर गई।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने अपने गांव में पदाधिकारी के साथ बैठक की और बैठक में शनिवार को मुजफ्फरनगर में महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया गया। देशभर के किसान नेताओं को इस महापंचायत में शामिल होने के लिए निर्देश दिया गया था। इसी के तहत पीलीभीत जनपद से भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। भाकियू टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी ने बताया कि महापंचायत में जो भी निर्णय लिया जाएगा। वह हम सबको मान्य होगा। उन्होंने राकेश टिकैत के साथ हुई इस घटना की भी घोर निंदा की और कहा कि राकेश टिकैत जी व किसी भी किसान का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महापंचायत के लिए रवाना होने वालों में गुरदीप सिंह, सत्येंद्रपाल सिंह, जितेंद्र सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता व किसान शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!