A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

जब्त किये गये गार्डेनरीच ले जा रहे प्रतिबंधित पटाखे, एक आरोपी अरेस्ट  जब्त किये गये गार्डेनरीच ले जा रहे प्रतिबंधित पटाखे, एक आरोपी अरेस्ट कोलकाता पोर्ट इलाके के गार्डेनरीच में प्रतिबंधित पटाखों के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम शेख शमीरूल (29) है. उसकी गाड़ी से पुलिस ने विभिन्न प्रकार के प्रतिबंधित पटाखे जब्त किये. पुलिस सूत्र बताते हैं कि उन्हें खबर मिली थी कि महेशतला इलाके से एक गाड़ी में प्रतिबंधित पटाखों की सप्लाई की जा रही है. इस जानकारी के बाद पोर्ट इलाके में विभिन्न वाहनों की गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी. अचान

सर्मिष्ठा नाग-कोलकाता                                                                                                                                                       जब्त किये गये गार्डेनरीच ले जा रहे प्रतिबंधित पटाखे, एक आरोपी अरेस्ट                                                                               कोलकाता पोर्ट इलाके के गार्डेनरीच में प्रतिबंधित पटाखों के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम शेख शमीरूल (29) है. उसकी गाड़ी से पुलिस ने विभिन्न प्रकार के प्रतिबंधित पटाखे जब्त किये. पुलिस सूत्र बताते हैं कि उन्हें खबर मिली थी कि महेशतला इलाके से एक गाड़ी में प्रतिबंधित पटाखों की सप्लाई की जा रही है. इस जानकारी के बाद पोर्ट इलाके में विभिन्न वाहनों की गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी. अचानक वाटगंज थाना अंतर्गत गार्डेनरीच रोड से होते हुए करबाला पार्क से एक गाड़ी की गतिविधि संदिग्ध नजर आयी. तुरंत कवितीर्थ सरणी के पास उस वाहन को रोक कर तलाशी लेने पर उसमें विभिन्न प्रकार के प्रतिबंधित पटाखे पाये गये. उस वाहन के चालक से पूछताछ करने पर वह कुछ भी सटीक नहीं बता सका. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर सभी पटाखे जब्त कर लिये गये. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

WhatsApp Image 2024 09 26 at 16.45.33

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!