संवाददाता _ सदानंद शर्मा बलिया।रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कासिमाबाद मार्ग पर नींबू कबीरपुर गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से संवरा निवासी डॉक्टर चंदन गुप्ता (45) वर्ष की मौत हो गई ।बताया जा रहा था कि वह बुधवार की शाम को नींबू किसी से मिलने जा रहे थे वहीं वह किसी से रास्ता पूछ रहे थे ,तभी रसड़ा से कासिमाबाद की तरफ तेज गति से जा रहे ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मारते हुए चला गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें रसड़ा सीएससी पहुंचाया जहां गंभीर हालत को देखकर मऊ के लिए रेफर कर दिया गया ।रास्ते में ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई । जैसे ही उनकी मृत्यु की सूचना मिली कि पूरे क्षेत्र में कोहरा मच गया । पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। यह मथुरा डिग्री कॉलेज( रसड़ा) में समाजशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर थे ,इसके साथ-साथ वह समाजवादी शिक्षक सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी थे। इस आकस्मिक निधन पर समाजवादी शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष श्री योगेंद्र यादव एवं जनपद इकाई समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा शोक संवेदना व्यक्त किया गया। इस संवेदना में डॉक्टर कृष्ण मोहन यादव, सुधाकर यादव, शिवलाल यादव, घनश्याम सिंह ,नर्वदेश्वर पांडे, विनोद यादव, मारुति नंदन मिश्रा, रोहित जी, दया शंकर जी, सुरेंद्र जी ,मनोहर यादव,अरुण यादव,लक्ष्मण जी,धनु यादव,मनीष जी,नवीन जी, बृजकिशोर प्रजापति,शिशुपाल सिंह यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।
पुलिस उप महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत की गई गोष्ठी
25/08/2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में जापानी कंपनियों के निवेश एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन्वेस्ट यूपी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की
25/08/2026
गोयनका शिवालय में सावन के अंतिम सोमवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
25/08/2026
जातिसूचक टिप्पणी के विरोध पर युवक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी पर एफआईआर दर्ज
24/08/2026
कांठ में सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
24/08/2026
सावन की अंतिम सोमवारी पर राजा पहाड़ी में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
24/08/2026
कांठ के रामसराय में लगे पिंजरे में फंसा आठ वर्षीय नर तेंदुआ
24/08/2026
समाजसेवी सनोज यादव के पिता बालदेव यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।।
24/08/2026
दविश के दैरान
24/08/2026
(no title)
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!