A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

विश्व रेबीज दिवस पर 457 पालतू एवं आवारा श्वानों का किया टीकाकरण

1727539743182सीकर. शासन सचिव पशुपालन विभाग समित शर्मा एवं निदेशक भवानी सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार शनिवार को विश्व रेबीज दिवस पर सीकर और नीमकाथाना की संस्थाओं में विश्व रेबीज दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय एवं पशु चिकित्सालय पर पालतू एवं आवारा श्वानों का नि:शुल्क टीकाकरण किया गया तथा पशुपालकों एवं पालतू श्वान रखने वाले मालिकों को रेबीज रोग से बचाव, उपचार एवं निदान के बारें में जानकारी दी।

संयुक्त निदेशक डॉ. दीपक अग्रवाल ने जिले के समस्त स्वान मालिकों एवं आमजनों से आग्रह है कि वह अपने पालतू स्वान एवं आवारा श्वानों के प्रतिवर्ष टीकाकरण करवाएं। उन्होंने बताया कि यह टीकाकरण प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय, पशु चिकित्सालय एवं बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय में यह टीकाकरण नि:शुल्क किया जाता है। टीकाकरण कार्यक्रम सीकर व नीमकाथाना जिले में 457 पालतू एवं आवारा श्वानों का टीकाकरण किया गया।

[yop_poll id="10"]
Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!