
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 9 अक्टूबर को महाराष्ट्र मे नागपुर अमरावती और शिरडी 3हवाई अड्डों का वर्चुअल उद्घाटन करेगे। नवरात्र के पावन अवसर पर महाराष्ट्र को तीन हवाई अड्डों का तोहफा मिलने वाला है। नागपुर मे विश्व स्तरीय हवाई अड्डे के लिए पूरी तरह तैयार है। जीएमआर समूह को डॉ• बाबा सहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे के संचालन का ठेका दिया गया है। प्रधानमन्त्री मोदी अमरावती और शिरडी मे भी नये टर्मिनल भवनों का उद्घाटन करेगें। राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल शिरडी मे आयोजित कार्यक्रम मे भाग लेगे। उप मुख्यमन्त्री देवेन्द्र फड़नवीस नागपुर मे आयोजित समारोह मे उपस्थित रहेगे।











