A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19अन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

महापरिवर्तन के उद्देश्य को पूरा करने के लिए गांवों में चल रहा जनसम्पर्क

महापरिवर्तन के उद्देश्य को पूरा करने के लिए गांवों में चल रहा जनसम्पर्क

IMG 20241004 WA0034

आरा। पूर्व आइपीएस और तेलंगना के डीजीपी रहे भोजपुर जिला निवासी विनय कुमार सिंह के निर्देशन में गठित महापरिवर्तन आंदोलन के बैनर तले जिला संयोजक अखिलेश कुमार मिश्रा विगत कई दिनों से भोजपुर जिला के गांवों में जनसपंर्क अभियान चला रहे है। जिला संयोजक अखिलेश कुमार मिश्रा ने बयान जारी कर बताया कि जल्द ही पूरे भोजपुर में पहले प्रखंड स्तर पर शिष्ट संसद का गठन किया जा रहा है। शिष्ट संसद, समाज मे ब्याप्त भ्रस्टाचार के खिलाफ लोगो को जागरूक करेगी। वहीं ग्रामीण स्तर पर ही लड़ाई झगड़ा को आपस में संवाद स्थापित कर शांति ब्यवस्था बनाए रखने की अपील करेगी ताकि मामला कोर्ट तक न पहुंचे।उन्होंने कहा कि आईपीएस विनय कुमार सिंह के विचारों से काफी प्रभावित हैं और जुड़कर कार्य करना चाहते है। इस मौके पर उदवंतनगर संयोजक चन्द्रमा सिंह ने कहा कि मैंने पहला ऐसा संगठन देखा है जो दल जाती और पार्टी से ऊपर उठकर लोगो के कल्याण के लिए सोच रही।इससे वही लोग ज्यादातर प्रभावित है जो सकरात्मक नजरिया रखते है।शिष्ट संसद के माध्यम से लोगो की समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रखकर उसका समाधान करने का प्रयास करेगी।जनसपंर्क अभियान में आंदोलन के सदस्य इंदल सिंह, गणेश सिंह, सम्पत यादव, रवि केशरी, सुनील साह, गणेश चन्द्रवँशी समेत कई लोग शामिल थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!