
बलिया।पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देशन में जनपद के अबैध शराब के तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह के नेतृत्व में बैरिया पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को अबैध शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यालय के लिए चालान कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बैरिया पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ महिला तस्कर सक्रिय हो गई है।महिला तस्कर काफी आसानी से छोटे बैग में भी शराब को लेकर निकल जाती है और इसकी भनक भी किसी को नहीं लग पाती है। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस ने पासवान चौक पर घेराव किया।पुलिस को एक महिला व अन्य दो लोग संदिग्ध नजर आए।उनके पास से मिले बैग की तलाशी ली गई तो बैग में विभिन्न ब्रांड के अबैध शराब कुल लगभग 32 लीटर पाया गया।प्रभारी निरीक्षक बैरिया रामायण सिंह ने बताया कि ममता कुमारी पत्नी राजेश कुमार चौधरी निवासी मालीघाट थाना मिठन पुरा जिला मुजफ्फरपुर बिहार,मनीष कुमार गुप्ता पुत्र गुरुप्रसाद राय निवासी दुदहा थाना सेकरा बिहार व राधेश्याम प्रसाद पुत्र राजकुमार निवासी कोटवां थाना बैरिया बलिया को विभिन्न ब्रांड के करीब 32 लीटर अबैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।उक्त शराब को बिहार बेचने हेतु ले जा रहे थे।बताया कि अभियुक्तगण के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*घास में छुपा कर रखा गया 72 लीटर बीयर बरामद*
बलिया।अबैध शराब के तस्करों के खिलाफ बैरिया पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।शुक्रवार को चौकी चांद दियर प्रभारी सौरभ सिंह के नेतृत्व में अबैध शराब के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस की सक्रियता देख शराब तस्कर जयप्रकाश नगर-चांद दियर मार्ग पर स्थित देशी शराब की दुकान से करीब 250 मीटर दूर नदी के किनारे झाड़ी में रखी किंगफिशर बियर करीब 72 लीटर बरामद किया है।बैरिया प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि करीब 72 लीटर अबैध किंगफिशर बियर बरामद किया गया है।बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।



















