
दिनांक 07/09/24को वादी के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया की जब इनका पुत्र ट्यूशन पढ़ कर घर आ रहा था तो रास्ते में एक लड़का इनके पुत्र के साथ मारपीट किया। इस बात को लेकर रूपेश पासवान के घर गए तो रूपेश पासवान अपने सहयोगियों के साथ गाली गलौज करने लगा। मना करने पर जान मारने की नियत से लाठी डंडा से मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस संबंध में टेकारी थाना कांड संख्या 373/24दिनांक 07/09/24दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक गया के निर्देशानुसार लंबित कांड में वांछित/फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतू विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 05/10/2024को थाना अध्यक्ष टेकारी थाना द्वारा आसूचना संकलन कर लगातार छापेमारी कर इस कांड में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया एवम एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतू छापेमारी जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रूपेश पासवान पिता राम प्रसाद सा सिंगापुर थाना टेकारी जिला गया एवम एक विधि विरुद्ध बालक।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज




