A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

दशहरा तक भारी वाहनों शहर में नहीं कर सकेंगे प्रवेश

अंबेडकरनगर:नवरात्र को देखते हुए सोमवार रात से शहर में रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू कर दी गई

दशहरा तक भारी वाहनों शहर में नहीं कर सकेंगे प्रवेश

 

अंबेडकरनगर

 नवरात्र को देखते हुए सोमवार रात से शहर में रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू कर दी गई। शहर में किसी भारी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। शहजादपुर चौक की तरफ चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई हैशहर में चारों तरफ पूजा पंडाल सज चुके हैं। समितियों द्वारा बड़े पैमाने पर साज-सजावट की जा रही है। बुधवार से सभी पंडाल भक्तों के लिए खुल जाएंगे। इसे देखते हुए यातायात विभाग ने अकबरपुर शहर में सोमवार रात्रि से बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। रात नौ बजे से जौनपुर की तरफ से आने वाले वाहन बाईपास से भेजे गए। यही व्यवस्था आजमगढ़, सुल्तानपुर व टांडा मार्ग से आने वाले बड़े वाहनों पर लागू होगी। इसके अलावा अयोध्या मार्ग से आने वाले भारी वाहन को अन्नावां के पास से श्रवण क्षेत्र होकर गुजारा गया। रूट डायवर्जन शहर के भीतर भी लागू कर दिया गया है। शहजादपुर फव्वारा तिराहे से चौक की तरफ ई रिक्शा व चार पहिया वाहन को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। यातायात कार्यालय के अनुसार ई रिक्शा को भी दो भागों में बंट दिया गया है। एक नंबर से एक हजार नंबर तक के ई रिक्शा चालक फव्वारा तिराहे से पटेल नगर की तरफ चलेंगे। एक हजार से ऊपर के नंबर वाले ई रिक्शा को शहजादपुर की तरफ चलने के निर्देश दिए गए हैं।पर्व को देखते हुए शहर में भारी वाहनों के लिएScreenshot 20241008 144849 1 रूट परिवर्तन सोमवार रात से लागू कर दिया गया। यह व्यवस्था दशहरा पर्व तक लागू रहेगी। सभी बाईपास मार्ग पर यातायात पुलिस व होमगार्ड की तैनाती की गई है। -जय बहादुर यादव, यातायात प्रभारी

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!