महिला बाल विकास विभाग तत्वावधान बालिकाओं को कराया शैक्षिक भ्रमण
मोबाइल पर होने वाली साइबर ठगी से सावधान रहने के लिए कहा
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग तत्वाधान बालिकाओं का आज जोजावर में विभिन्न विभागों में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, भृमण में ड्राप आउट तथा स्कूली बालिकाओं ने भाग लिया, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल की सेकड़ो बालिकाओं भृमण के लिए मरुधरा ग्रामीण बैंक जोजावर पहुंची, बैंक अधिकारी ने छात्राओं को बेंक संबंधित जानकारी दी तथा साइबर ठगी के बारे में जानकारी दी, बालिकाओं को बताया कि फोन पर अगर कोई केवाईसी के संबंधित या आपसे कोई ओटीपी या कोई नंबर मांगे तब ना दें
बैंक प्रबंधक ने सभी बालिकाओं को एक-एक पेन उपहार के रूप में दिया ,बालिकाओं ने पुलिस चौकी कभी भ्रमण किया
पुलिस सब इंस्पेक्टर तथा वहां के कांस्टेबल ने पुलिस विभाग के कार्यों तथा अपराधों के बारे में किस प्रकार रिपोर्ट दर्ज की जाती है फिर किस प्रकार कोर्ट में मामला पेश किया जाता है इसकी जानकारी छात्राओं की दी तथा पुलिस चौकी का भ्रमण करवाया
मोबाइल पर होने वाली साइबर ठगी से सावधान रहने के लिए कहा
तत्पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तथा वहां वार्डो का भ्रमण किया तथा उपस्थित एएनएम व चिकित्सक ने जानकारी दी
शैक्षिक भ्रमण के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ब्लॉक प्रभारी द्वारा छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दि
लाई गई



