A2Z सभी खबर सभी जिले कीखेल
Trending

पाकिस्तान पर बोझ बने बाबर आज़म, टपकाया जो रूट का लड्डू कैच

जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 262 रनों की मैराथन पारी खेलकर कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। इस दौरान उन्हें बाबर आजम ने जीवनदान भी दिया।

da80642d3d3e8069fbc6df941141bcc5
बाबर आज़म, टपकाया जो रूट का लड्डू कैच

पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ड्राइविंग सीट पर नजर आ रही है। हैरी ब्रूक और जो रूट के बीच हुई 400 से भी ज्यादा रनों की साझेदारी ने इस ड्रॉ होते टेस्ट को इंग्लैंड के पाले में झुका दिया है। चौथे दिन जो रूट ने 262 रनों की मैराथन पारी खेली लेकिन उनकी ये पारी और भी छोटी हो सकती थी अगर बाबर आजम रूट का आसान सा कैच ना छोड़ते।

रूट दोहरे शतक से पहले ही आउट हो सकते थे लेकिन बाबर ने उन्हें 186 के स्कोर पर आसान सा जीवनदान दे दिया। ये कैच नसीम शाह की गेंद पर छूटा। बल्लेबाजों के लिए माकूल पिच पर नसीम शाह ने रूट से गलती करवाने में कामयाबी हासिल की। अंग्रेज खिलाड़ी ने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन शॉट टाइम नहीं हो पाया और गेंद सीधे मिडविकेट पर बाबर आजम के पास चली गई। जब गेंद बाबर की ओर आई तो दर्शकों ने अपनी सांस रोक ली, लेकिन बाबर ने इस कैच को टपका दिया।

पाकिस्तान के लिए, ये चूका हुआ अवसर इससे बुरे समय पर नहीं आ सकता था। जो रूट ने पहले ही पारी को संभाला हुआ था। इसके बाद उन्होंने छूटे मौके का फायदा उठाते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों पर हमला जारी रखा। अपने ऊपर दबाव को समझते हुए, बाबर की हताशा साफ देखी जा सकती थी।

रूट बेशक तिहरे शतक से चूक गए लेकिन उनके जोड़ीदार हैरी ब्रूक ने अपने टेस्ट करियर का पहला तिहरा शतक लगाकर इतिहास के पन्नों में ्अपना नाम दर्ज करवा लिया। इंग्लैंड की कुल बढ़त 220 से ऊपर की हो गई है और अभी भी इस टेस्ट मैच में 4 से ज्यादा सेशन बाकी हैं ऐसे में पाकिस्तान के लिए यहां से टेस्ट मैच बचाना आसान नहीं होगा।

[yop_poll id="10"]
Show More

Vishal Leel

Sr Media person & Digital Creator
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!