
सारंगढ़ संवाददाता -चित्रसेन घृतलहरे //नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के थाना सरसींवा अंतर्गत आने वाले ग्राम झुमका से मामला सामनें आया हैं दहेज़ के लिये प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ बहु (प्राथी)के शिकायत पर ससुराल पक्ष के पति, सास और देवर के खिलाफ सरसींवा पुलिस नें भवदि 34, 498ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झुमका गाँव की रहने वाली महिला नें सरसींवा पुलिस थाना में शिकायत किया है कि उसका पति, सास और देवर के द्वारा लगातार उसको दहेज़ कम लाने के नाम पर प्रताड़ित करते हैं | प्रार्थी नें बताया कि लक्ष्मेद्र साहू के साथ उसका विवाह अप्रैल 2023 में हिन्दू रीती रिवाज़ के साथ सम्पन्न हुआ था विवाह के 03 माह तक आवेदिका कों ठीक से रखा गया फिर अनावेदक द्वारा आवेदिका कों लगातार मानसिक व शाररिक रूप से प्रताड़ित करने लगे |

शादी में मोटर सायकल और कीमती गहने नहीं लाये हों कह कर प्रताड़ित करते है, आवेदिका की सास सुधा साहू कहती हैं की मेरा लड़का सरकारी नौकरी वाला हैं इस हिसाब से तुम्हारे पिता नें हमें दहेज कम दिया हैं कहकर मारपीट व गाली गलौज करती हैं, खाने कों नहीं देती हैं, कमरे से बाहर निकाल बरामदे में सोने कों मजबूर करती हैं, चाकू लेकर मरने कों दौड़ती हैं आवेदिका कों घर से बाहर निकलने नहीं देते आवेदिका घर में ही बंधक जैसे रहती हैं | आवेदिका का देवर जोकि रायपुर में रहता हैं ज़ब भी घर आता हैं बहुत ही अपमानजनक तरिके से गाली गलौज करता हैं | बार बार घर से बाहर निकालने की धमकी देते हैं | आवेदिका का पति भी रोजाना आवेदिका कों बुरी तरह से मार पिट करता हैं, जैसे बाल पकड़ कर घसीटना, गला दबा कर जान से मरने की कोशिश करना, जबकि आवेदिका कों पथरी की बीमारी हैं जिसका इलाज भी नहीं करवा रहें हैं | कई बार गाँव के पंच एवं सामाजिक लोगों से फैसला कराने के बाद भी नहीं सुधरे | आवेदिका के माता पिता व भाई भी कई बार समझाने की कोशिश कि किन्तु अनावेदक द्वारा मै दूसरी शादी करूँगा ले जाओ तुम्हारी बेटी कों कहकर तिरस्कार कर दिया |आवेदिका सभी प्रकार के प्रताड़ना कों पिछले डेढ़ साल से सहती आ रहीं इस भरोसे से कभी तो उसका पति उसे अपनायेगा,किन्तु सब व्यर्थ हुआ अनावेदक गण सामाजिक रूप से तालाक करवाना चाह रहें हैं जिसे आवेदिका द्वारा 29/09/2024 कों थाना सरसींवा में सुचना दिया गया जिस पर पुलिस थाने में समझाईस देकर वापस ससुराल आवेदिका कों भेजा गया किन्तु उसी रात फिर मारपीट व गाली गलौज, गला दबाकर जान से मरने कि कोशिश किया गया जिससे आवेदिका सहमी एवं डरी हुईं हैं | सरसींवा पुलिस नें प्रार्थी के शिकायत पर ससुराल पक्ष के पति लक्ष्मेंद्र साहू सास सुधा साहू और देवर वेदप्रकाश साहू के खिलाफ भवदि 34 ,498ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया हैं |










