

कुशीनगर / सुकरौली बाजार , नगर पंचायत सुकरौली में दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर शांति नगर चौक समिति के द्वारा डांस प्रतियोगिता सीजन 4 का आयोजन किया गया,जो लगातार दो दिन तक चला, जिसमे काफ़ी संख्या मे बच्चों और बच्चियों ने भाग लिया और इस डांस प्रतियोगिता मे समिति के द्वारा पहला बिजेता को एक फ्रिज और दस हजार रूपये का नकद पुरुस्कार, दूसरा पुरुस्कार एक 32 इंच led टीवी और पांच हजार रूपये, तीसरा पुरुस्कार एक साईकिल और तीन हजार रूपये नकद का पुरुस्कार रखा हुआ था जिसमे पहला संतोष ने हासिल किया और दूसरा पुरुस्कार विक्रम ने और तीसरा पुरुस्कार एक बच्ची ने हासिल किया जिसका नाम अर्पिता पटेल है इन तीनो ने अपने हुनर के दम पर जीत दर्ज कर अपना अपना इनामहासिल किया, जिसमे संतोष ने एक फ्रिज और दस हजार रूपये का नकद पुरुस्कार प्राप्त किया वही दूसरे नंबर पर जीत दर्ज करने वाले विक्रम ने एक led टीवी और पांच हजार रूपये का नगद पुरुस्कार प्राप्त किया और तीसरे नम्बर पर आने वाली एक छोटी सी बच्ची जिसका नाम अर्पिता पटेल है उसने भी एक साईकिल और तीन हजार रूपये जीत कर प्राप्त किया, और इस आयोजन में कोई नहीं था जनता ने जिसके पक्ष में ज्यादा समर्थन दिया उसे ही विजेता घोषित किया गया, इस प्रतियोगिता के आयोजक राजेश कुमार गुप्ता, चन्दन बाबा, जानू जायसवाल, शिवम जायसवाल, बैजनाथ जायसवाल, जैकी जायसवाल, राकेश, विवेक पाठक, आदेश जायसवाल, अमित, कुंजू जायसवाल और आदि लोगो ने इस आयोजन को सफल बनाया l







